{"_id":"6515be8b52ae9f91900a3d94","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3446-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघाकटरा निवासी एक महिला सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वजह स्पष्ट हो सकेगी।
शहर के मोहल्ला बघाकटरा निवासी विनीता देवी (36) पत्नी मुकेश कुमार नगर पालिका परिषद में आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थी। गुरुवार को वह हाजिरी भराने के बाद दोपहर में अपने घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह घर के समीप पहुंची ही थी। कि तभी अचानक से वह चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ी। लोगों ने मामले की जानकारी महिला के पति को दी। सूचना पाकर पहुंचे मुकेश कुमार ने उसे आनन-फानन में 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन ने जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।