{"_id":"69ed10bb06a196de42063a28","slug":"womans-body-found-in-drain-husband-accused-of-murder-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143743-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नाले में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नाले में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप
Sun, 26 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो-47- शकुंतला। फाइल फोटो
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव कन्हो में शनिवार दोपहर बाद गांव से सटे एक नाले में महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने पति पर हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत लिया और थाने ले गई। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
फफूंद थाना की गांव कन्हो का मजरा पुरवा कुशल निवासी 48 वर्षीय शकुंतला अपने पति राजू सिंह व 13 वर्षीय बेटे समर सिंह के साथ रह रही थी। शनिवार 12 बजे तक शकुंतला घर पर थी। दोपहर बाद गांव के लोगों ने उसका शव गांव के पास से निकले नाले में पड़ा देखा। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
परिजन व ग्रामीणों से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान ग्रामीणों ने पति पर महिला की हत्या का आरोप लगाया। इससे पुलिस ने तत्काल पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस को पति शराब के नशे में मिला। पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की लेकिन नशे में होने के कारण कुछ बता नहीं पाया।
-- -- --
पहली पत्नी की भी ट्रेन से कटकर हो गई थी मौत
ग्रामीणों ने चर्चा थी कि राजू सिंह की पहली पत्नी की भी लगभग 20 साल पहले कन्हो गांव के पास ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत हुई थी। पहली पत्नी से एक बेटी सपना है जिसकी शादी हो चुकी है, वह अपनी ससुराल में रहती है। दूसरी पत्नी शकुंतला देवी मध्य प्रदेश के मुरैना की रहने वाली थी। सूचना पर पुत्री सपना भी गांव पहुंच गई और मां का शव देख बिलख उठी।
-- -- -
गांव में पत्नी को ढूंढता रहा
ग्रामीणों में यह भी चर्चाएं थीं कि दोपहर एक बजे राजू सिंह गांव में अपनी पत्नी को ढूंढते हुए घूम रहा था वह शराब के नशे में था। वह लोगों से कह रहा था कि पत्नी का पता नहीं चल रहा। वह लोगों से नाले की ओर चलकर ढूंढने के लिए भी कह रहा था। जब लोग नाले की ओर पहुंचे तो वहां महिला का शव मिला।
-- -- -- -- --
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं।- मनोज गंगवार, सीओ अजीतमल