फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   31 new constables inducted, yet the traffic jam woes persist.

Auraiya News: 31 नए सिपाही मिले पर नहीं दूर हुआ जाम का झाम

Mon, 14 Sep 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
31 new constables inducted, yet the traffic jam woes persist.
फोटो -39- संजय गेट पर लगे जाम का दृश्य। संवाद
औरैया। शहर में यातायात विभाग में कर्मियों की संख्या बढ़ने के बावजूद जाम की समस्या बनी हुई है। पहले 25 कर्मियों के भरोसे चल रही व्यवस्था में 31 नए सिपाही जोड़े गए हैं। अब कुल 56 यातायात कर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद चौराहों और तिराहों पर जनता को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक इंस्पेक्टर, पांच उपनिरीक्षक, 25 हेड कांस्टेबल और 25 कांस्टेबल तैनात हैं। कर्मियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई थी। इसके बाद बेतरतीब वाहन चालकों पर शिकंजा कसने का दावा किया गया था। हालांकि, शाम ढलते ही शहर की सड़कें पार्किंग में बदल जाती हैं। सुभाष चौराहे से जेसीज चौराहे तक पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। फुटपाथों पर ठेले-खोमचे वालों ने कब्जा जमा रखा है।
विज्ञापन

सड़कों पर बेतरतीब खड़ी मोटर साइकिलें व्यवस्था को बिगाड़ रही हैं। टीएसआई अख्तर हुसैन ने बताया कि सभी सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब चूक की पड़ताल की जाएगी। इसका उद्देश्य खामियों को दूर कर शहरवासियों को जाम से स्थायी निजात दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अछल्दा में रेलवे क्रॉसिंग पर जाम
अछल्दा। कस्बा की रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार शाम वाहनों का लंबा जाम लग गया। रेलवे फाटक देर से खुलने के कारण यह स्थिति बनी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की क्रॉसिंग 13-बी पर शाम करीब 5:20 बजे फाटक बंद हुआ। लगातार ट्रेनों के आवागमन के कारण गेट नहीं खोला गया। करीब 25 मिनट बाद 5:45 बजे फाटक खोला गया। इस दौरान अछल्दा-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को करीब 25 मिनट तक जाम की परेशानी झेलनी पड़ी। थाना प्रभारी सुरेशचन्द्र सिंह ने कांस्टेबल भेजकर जाम खुलवाया। (संवाद)

---
नहर पुल पर ट्रैक्टर-ट्राला फंसने से जाम
अछल्दा। नहर पुल पर शनिवार करीब पौने चार बजे एक ट्रैक्टर-ट्राला फंस गया। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्राला को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। पुलिस के प्रयासों से जाम खुलने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। यह जाम करीब 15 मिनट तक लगा रहा। (संवाद)

फोटो -39- संजय गेट पर लगे जाम का दृश्य। संवाद

फोटो -39- संजय गेट पर लगे जाम का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed