फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman police station in-charge suspended in connection with gang rape

कार्रवाई न करने पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित

Wed, 11 Dec 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman police station in-charge suspended in connection with gang rape
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में 29 नवंबर को छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर महिला थाना प्रभारी नीलम पांडेय को एसपी सुनिति ने निलंबित कर दिया है। पीड़ित छात्रा ने तीन बार तहरीर दी, फिर भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई, न ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा का कहना है कि 29 नबंवर को वह तिलक नगर में कोचिंग पढ़ने गई थी। उसी दौरान जमालीपुर गांव के फौजी अंकित ने भाई अर्पित व दो साथियों संग मिलकर उसको कार से अगवा कर लिया था। छात्रा का आरोप है कि इन सबने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा महिला थाने गई तो उसकी गुहार नहीं सुनी गई। इस पर वह एसपी सुनीति से मिली। एसपी ने मामले में लापरवाही की जांच एएसपी कमलेश दीक्षित को सौंपी थी। छात्रा की रिपोर्ट भी कोतवाली में 7 दिसंबर को दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

एएसपी कमलेश दीक्षित ने जांच में पाया कि पीड़ित छात्रा की तरफ से 29 और 30 नवंबर के बाद एक दिसंबर को महिला थाना प्रभारी को तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस रिपोर्ट पर एसपी ने मंगलवार को नीलम पांडेय को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि समय पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाती, तो आरोपी सलाखों के पीछे होते। इधर, पुलिस मामले में फरार फौजी अंकित, उसके भाई व साथियों को दबोचने के लिए हर संभावित स्थान पर दबिशें दे रही है। हालांकि इलाहाबाद गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पीड़ित छात्रा ने दिए मजिस्ट्रेट के सामने बयान
औरैया। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को पुलिस ने मंगलवार को सीजेएम अर्चना तिवारी के सामने प्रस्तुत किया। वहां मजिस्ट्रेट को दिए बयान में पीड़ित छात्रा ने अंकित पर दुष्कर्म और उसके साथियों पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। यह बात थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed