{"_id":"608c4ade8ebc3ebcff3a22b4","slug":"woman-killed-in-assault-auraiya-news-knp626158167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा करने गए लोगों की मारपीट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तगादा करने गए लोगों की मारपीट से महिला की मौत
विज्ञापन
उधार के रुपये मांगने गए लोगों ने परिजनों से मारपीट की। मारपीट की घटना में घायल विधवा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गहेसर निवासी सुनील कुमार ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि गांव के पप्पू बाबा पुत्र विजय बहादुर से तीन हजार रुपये उधार लिए थे। आरोपी गुरुवार की रात आठ बजे घर मे घुस आए और रुपये का तगादा करने लगे।
इस दौरान आरोपी पप्पू बाबा एवं मेजर, अमित, हुल्ली ने मारपीट की। इस मारपीट की घटना में बहन ऊषा (36) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का रामगढ़ में उपचार कराया गया। इलाज कराने के बाद परिजन उसे घर ले आए।
विज्ञापन
शुक्रवार को तड़के ऊषा ने दम तोड़ दिया। हरचंदपुर चौकी इंचार्ज दरोगा संतोष कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मृतका विधवा थी और वह अपने भाइयों के साथ ही गांव में रहती थी। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।