फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman injured after being hit by goods train, referred

Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला घायल, रेफर

Fri, 19 Jul 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by goods train, referred
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के पाता स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। यात्रियों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ महिला को लेकर दिबियापुर सीएचसी पहुंची। जहां जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामदास पुर्वा गांव निवासी कालिंद्री देवी गुरुवार दोपहर पाता रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान ट्रैक पार करने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इस संबंध में आरपीएफ फफूंद थाना प्रभारी रजनीश राय ने बताया की गुरुवार की दोपहर पाता रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना पर आरपीएफ ने उसे एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। मौके पर परिजन भी पहुंच गए थे। आरपीएफ ने महिला को परिजनों को सौंप दिया था। परिजन उसे कानपुर ले गए। सूत्रों के मुताबिक महिला ट्रेन से कटने के लिए आई थी। फिलहाल इस मामले में परिजन कुछ भी बताने से कतराते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed