फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman beaten up in dispute over grazing goats

Auraiya News: बकरियां चराने के विवाद में महिला को पीटा

Wed, 21 May 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 21 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up in dispute over grazing goats
रुरुगंज। बराहार गांव में खेत में बकरियों के चरने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसके दोनों कान फट गए। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बराहार गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी सुशीला देवी सोमवार सुबह नौ बजे अपने मूंग के खेत में सबमर्सिबल से पानी लगा रही थीं। इसी बीच कुछ बकरियां उनके खेत में घुस आईं और फसलों को चरने लगीं। उन्होंने बकरी चरा रहे लोगों को मना किया तो पास के खेत में मक्के की फसल तोड़ रहे दंपती व बच्चों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी पिटाई कर कान के बाले व मटरमाला भी छीन ली। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने बिधूना पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed