फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman beaten inside her house for not paying extortion money

Auraiya News: रंगदारी न देने पर महिला को घर में घुसकर पीटा

Wed, 03 Apr 2024 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten inside her house for not paying extortion money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। रंगदारी न देने पर प्लाट पर गोबर डालने गई महिला को 13 लोगों ने पीटा। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
क्षेत्र के गांव मऊ निवासी रिंकी देवी पुत्री ज्ञान सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि आठ मार्च 2024 को लगभग आठ बजे वह गोबर डालने गई थी। तभी राजन सिंह, संदीप सिंह उर्फ चंदू, डब्लू, लल्लन खान, आसिफ खान, शाहरूख खान, कारून खान, वहीदन बेगम, अरवाना बेगम, मेमसान, रामबाबू, उदयवीर व फिरोज खान निवासीगण मऊ प्लाॅट पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने एकराय होकर हमला कर दिया। जान बचाकर वह घर भाग आई।
विज्ञापन

हमलावर घर में घुस आए और उसे लात-घूसों से पीटकर कीमती सामना तोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग आए। जिन्हें देख हमलावरों ने धमकी दी कि 50 हजार रुपया रंगदारी नहीं दी तो वह प्लाॅट पर कब्जा नहीं करने देगें। पीड़िता ने आरोप लगाया कि परिवार बहुत ही डरा हुआ हैं। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही। जल्द अरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed