फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Will get the gift of Ayurveda, two new hospitals will be built soon

Auraiya News: मिलेगी आयुर्वेद की सौगात, जल्द बनेंगे दो नए अस्पताल

Wed, 06 Nov 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Will get the gift of Ayurveda, two new hospitals will be built soon
औरैया। सबकुछ सही रहा और कोई अड़चन नहीं आई तो अगले एक साल में औरैया के बाशिंदों को आयुर्वेद की सौगात मिल सकती है। यहां दो नए अस्पताल की मंजूरी मिली है। 50 बेड की सुविधा के साथ एक जिला अस्पताल और चार बेड की सुविधा वाला एक अस्पताल शहर में बनेगा।
विज्ञापन



औरैया शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय ककोर के करीब उमरसेड़ा गांव में राजकीय आयुर्वेदिक जिला अस्पताल बनाने के लिए कागजी औपचारिकता पूरी हो चुकी है। जिला मुख्यालय और जिला अस्पताल के बीच में मुख्य सड़क किनारे चिह्नित की गई एक एकड़ जमीन को बाकायदा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के नाम से दर्ज कर शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

आयुष विभाग के मुताबिक जमीन की उपलब्धता पूरी होने के बाद अब निर्माण से पहले की औपचारिकता पूरी की जानी है। इसके लिए अब शासन स्तर से तय मानक के मुताबिक बजट जारी होगा। फिर निर्माण एजेंसी अस्पताल बनाने का काम शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक साल में यहां के बाशिंदों को राजकीय आयुर्वेदिक जिला अस्पताल की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट---
दो मंजिला इमारत बनेगी, आयुष से जुड़ी सभी सुविधाएं मिलेंगी
प्रस्तावित राजकीय आयुर्वेद जिला अस्पताल की इमारत दो मंजिला होगी। यहां 50 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा होगी। अब तक यहां किसी भी आयुर्वेद अस्पताल में मरीज को भर्ती करने की सुविधा नहीं है। एक ही छत के नीचे मरीजों को पांच विधाओं से इलाज की सुविधा मिलेगी। आयुर्वेद के अलावा होम्योपैथी, नेचुरोपैथी, यूनानी पद्धति के साथ ही योग के माध्यम से इलाज की सुविधा मिलेगी। पंचकर्म व क्षार सूत्र के माध्यम से भी इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

इनसेट-----
फोटो05एयूआरपी 04- शहर के ब्राह्म नगर में किराया के भवन में संचालित आयुर्वेद अस्पताल। संवाद

किराये के दो कमरों से आजाद होगा अस्पताल
आयुर्वेद के जिला अस्पताल के अलावा शहर में भी आयुर्वेद चिकित्सालय का निर्माण होगा। अब तक शहर के ब्राह्म नगर में किराये के दो कमरों में संचालित होने वाला यह अस्पताल बहुत जल्द सुभाष चौक से जेसी चौराहा के बीच अपनी नई इमारत से संचालित होगा। इसके लिए जमीन का आवंटन हो चुका है। करीब दो बीघा जमीन में पीएचसी स्तरीय अस्पताल बनेगा। इसमें मरीजों के लिए चार बेड की सुविधा भी होगी। डॉक्टर, फार्मासिस्ट और दूसरे स्टाफ के लिए अलग-अलग केबिन होंगे।



------------------
वर्जन----
शासन स्तर से औरैया में राजकीय आयुर्वेद जिला अस्पताल की मंजूरी मिली है। शहर में भी नया अस्पताल बनना है। इसके लिए प्रशासन की मदद से अस्पताल के लिए जमीन आवंटित हो चुकी है। शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। दोनों अस्पताल के निर्माण के लिए शासन स्तर से बजट का इंतजार है।
- डॉ. आलोक सिंह, नोडल अफसर, आयुष विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed