{"_id":"5d0e75cd8ebc3e5cf86912ed","slug":"wife-s-murder-auraiya-news-knp497405330","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में पति ने पत्नी का गलाघोंट आग लगाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में पति ने पत्नी का गलाघोंट आग लगाकर की हत्या
विज्ञापन
राधा देवी फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र ग्राम रुरुकला में शनिवार की दोपहर एक मजदूर ने आपसी विवाद के बाद पत्नी की गला घोटक हत्या कर दी और शव पर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। घटना के समय घर में पति-पत्नी और एक मासूम बच्चे के अलावा और कोई नहीं था। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ बिधूना ने जांच-पड़ताल की। मृतका के चाचा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पति व दो अन्य लोगों पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रुरुकला कस्बा निवासी संजीव कुमार (27) पुत्र प्रेम सिंह गांव में ही रहकर खेती व मजदूरी करता है। संजीव की शादी बिधूना के हतनापुर निवासी राधा देवी (24) से 17 फरवरी 2011 में हुई थी। उसके एक पुत्र आर्यन (4) वर्ष है। पड़ोसियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। घर से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान संजीव ने राधा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। पड़ोसियों ने घटना की सूचना रुरुगंज चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस को दी। सीओ बिधूना लालता प्रसाद और चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने महिला के अधजले शव को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे युवती के चाचा धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी संजीव रोजाना राधा से मारपीट करता था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के परिजन कोतवाली गए हुए हैं। सीओ लालता प्रसाद ने बताया कि युवती की जली हुई लाश बरामद की गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा हत्या कैसे हुई। उधर, देर शाम पुलिस ने मृतका के भाई विकास की तहरीर पर पति संजीव, देवर सुमित और ससुर प्रेमचंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विकास का कहना है कि ये लोग उसकी बहन को एक लाख रुपये और चार पहिया वाहन के लिए प्रताड़ित करते थे।
जिस समय संजीव ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया उस समय घर में कोई नहीं था। संजीव के घर में पत्नी राधा देवी के अलावा पिता प्रेम सिंह और एक भाई रहता है। पिता शनिवार को सुबह ही पास के गांव में मजदूरी करने के लिए गए थे। जबकि छोटा भाई सुमित बाहर गया हुआ है। संजीव की मां की मौत कई साल पहले हो चुकी है। इस दौरान सूना घर पाकर संजीव ने पत्नी राधा को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान घर में सिर्फ चार साल का मासूम आर्यन ही मौजूद था। पड़ोसियों के मुताबिक घर से आवाजें आने पर वह लोग गए तो संजीव ने उन्हें गाली देकर भगा दिया था, फिर कुछ ही देर बाद घर से धुआं निकलते देख वह पहुंचे तो आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग चुका था।