फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When the wife went to her parents' house, the laborer hanged himself.

Auraiya News: पत्नी मायके चली गई तो मजदूर फंदे पर लटका

Tue, 14 Oct 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
When the wife went to her parents' house, the laborer hanged himself.
फोटो 14 एयूआरपी 01 अश्वनी की फाइल फोटो। संवाद
एरवाकटरा। गांव नगला नया में एक मजदूर का शव पानी की टंकी के पास पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। शव को नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार दो अक्तूबर को उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इससे वो परेशान था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी 28 वर्षीय मजदूर अश्वनी शाक्य की शादी वर्ष 2016 में बेला के गांव धिपारा निवासी रश्मि के साथ हुई थी। उसके एक बेटी व दो बेटे हैं। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव के लोगों ने पानी की टंकी के पास उसका शव नीम के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका देखा। जानकारी पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव को नीचे उतार लिया गया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि उसकी पत्नी दो अक्तूबर को अपने मायके चली गई थी। बाद में वह घर नहीं पहुंची। करवाचौथ के बाद अश्वनी परेशान रहने लगा। वह पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी के जाने की थाने में कोई सूचना नहीं दी गई थी। पत्नी मायके से कहीं चली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 14 एयूआरपी 01 अश्वनी की फाइल फोटो। संवाद

फोटो 14 एयूआरपी 01 अश्वनी की फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed