फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When the lover refused, the police got the marriage done.

Auraiya News: प्रेमी मुकरा तो पुलिस ने करवा दी शादी

Thu, 07 Nov 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
When the lover refused, the police got the marriage done.
अछल्दा। थाना क्षेत्र की एक युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक शादी से मुकरने लगा। युवती ने युवक के धोखा देने की शिकायत थाना में की। तब पुलिस युवक को थाना लेकर आई। जहां पर दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी और प्रेमिका की मंदिर में शादी करा दी गई। थाना क्षेत्र की एक युवती का सौरिख क्षेत्र के एक युवक से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस समय युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया था। जब युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक शादी के वादे से मुखर गया। जिसकी शिकायत युवती ने मंगलवार को अछल्दा थाना में साक्ष्यों के साथ की। थाना पुलिस सौरिख पहुंचकर युवक को घर से बरामद कर थाना लेकर आई। जहां पर युवक व युवती पक्ष ने आपसी समझौता कर कस्बा के स्टेशन बाजार स्थित सीताराम मन्दिर में विधि विधान से शादी रचाई। सात फेरे लेकर परिजनों का आशीर्वाद लिया। इस शादी की चर्चा पूरे दिन कस्बा में होती रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed