फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When the diesel ran out, the children pushed the bus.

Auraiya News: डीजल खत्म होने पर बच्चों ने बस को लगाया धक्का

Sat, 17 Oct 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
When the diesel ran out, the children pushed the bus.
फोटो -36-बस में धक्का लगाते विद्यालय के छात्र व अन्य लोग। स्रोत:सोशल मीडिया
एरवाकटरा। उमरैन कस्बे में शुक्रवार सुबह स्कूल बस का डीजल खत्म होने पर बच्चों व अन्य लोगों को धक्का लगाना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि विद्यालय के ट्रैफिक इंचार्ज ने बस में डीजल खत्म होने को घटना की वजह बताया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बस बिधूना स्थित एक निजी कॉन्वेंट स्कूल की है। यह प्रतिदिन उमरैन क्षेत्र से करीब 40 बच्चों को लेकर विद्यालय जाती है। शुक्रवार सुबह उमरैन कस्बे में बस का डीजल खत्म हो गया। इसके बाद बच्चों ने धक्का लगाकर बस को सड़क से नीचे खड़ा कराया। इससे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी और विद्यालय पहुंचने में भी देरी हुई। विद्यालय के ट्रैफिक इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि बस का चालक नया है। उसे बस में डीजल डलवाने का ध्यान नहीं रहा, उमरैन में डीजल खत्म हो गया। डीजल डलवाने के बाद बस वहां से विद्यालय के लिए रवाना हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग बच्चों की सुरक्षा और स्कूल बसों के रखरखाव को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed