{"_id":"6832f73b516b212b5108b185","slug":"when-his-girlfriend-refused-to-marry-him-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1125202-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रेमिका ने शादी से इन्कार किया तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रेमिका ने शादी से इन्कार किया तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 25 May 2025 04:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 25 May 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
रौनक पांडेय की फाइल फोटो।
- फोटो : रौनक पांडेय की फाइल फोटो।
औरैया। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में प्रेमिका के शादी से इन्कार करने पर युवक ने घर में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। छोटी बहन घर लौटी तो भाई को फंदे पर देख शोर मचाया।
परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सुबह मृतक के पिता ने कोतवाली में युवती के खिलाफ तहरीर दी। गोविंद नगर मोहल्ला निवासी अतुल पांडेय पत्नी व बड़ी बेटी के साथ रिश्तेदार के यहां दिल्ली गए हुए थे।
शनिवार को घर में उनका बेटा रौनक पांडेय (19) अपनी छोटी बहन व दादी के साथ था। शनिवार रात दादी व छोटी बहन दीप्ति मोहल्ले में प्लॉट पर गईं थीं। इसी बीच रौनक ने घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
घर लौटी छोटी बहन ने उसे फंदे पर देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे पड़ोसी रौनक को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर रौनक के माता-पिता भी दिल्ली से रात में ही लौट आए। पूरे मामले को लेकर परिजनों का हाल बेहाल रहा।
पिता अतुल पांडेय ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। बताया गया है कि रौनक का एक युवती से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने शादी करने से मना कर दिया। इससे बेटा आहत था। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया: मामला खुदकुशी का है। मृतक के पिता ने एक युवती के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।