{"_id":"69c970810b7ebfabb404d0ed","slug":"wheat-will-be-purchased-from-today-at-56-centers-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142149-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आज से 56 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आज से 56 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद
Mon, 30 Mar 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
औरैया। गेहूं की कटाई में भले ही देरी हो लेकिन सरकारी मशीनरी ने किसानों की उपज खरीद के लिए रविवार को ही तैयारी पूरी कर ली। सोमवार से जनपद के 56 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। गिने चुने स्थानों पर ही फिलहाल गेहूं की कटाई शुरू हो सकी है। है।
जिले में एक हजार से ज्यादा किसानों ने अभी तक उपज बिक्री के लिए विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ये केंद्र खुले रहेंगे। गेहूं की उपज को सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री करने में किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसे लेकर विपणन विभाग की ओर से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद प्रक्रिया को कंट्रोल रूम से काफी हद तक पारदर्शी रखा जाएगा।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का उद्देश्य किसानों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को दर्ज करते हुए निस्तारण कराना रहेगा। किसान अपनी समस्याओं व शिकायतों के लिए 05683-249668 व मोबाइल नंबर- 8564098675 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला विपणन अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि आज से जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी।