{"_id":"5f1b203e8ebc3e63c920a266","slug":"weekly-lock-down-on-nag-panchami-will-not-be-able-to-worship-this-time-auraiya-news-knp573086283","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग पंचमी पर साप्ताहिक लाक डाउन का अडंगा, आस्थावान इस बार नहीं कर सकेंगे पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग पंचमी पर साप्ताहिक लाक डाउन का अडंगा, आस्थावान इस बार नहीं कर सकेंगे पूजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर ( औरैया )। शनिवार को नाग पंचमी के त्यौहार पर सेहुद स्थित धौरा नाग मंदिर सूना रहेगा। साप्ताहिक लॉकडाउन होने के कारण इस बार लोगों को यहां जाकर पूजा करने की अनुमति नहीं होगी। इसके चलते आस्थावानों में मायूसी है।
इस बार नाग पंचमी का त्योहार शनिवार 25 जुलाई को पड़ रहा है। सेहुद स्थित प्राचीन धौरानाग मंदिर पर प्रत्येक वर्ष आस्थावान पहुंचते थे। यहां पर शाम के समय विशाल दंगल का आयोजन होता था। दंगल में आसपास के कई जिलों के पहलवानों के दांवपेंच देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ते रहे हैं। परंतु इस बार साप्ताहिक लाक डाउन का अडंगा आस्था पर भारी पड़ेगा। शनिवार को साप्ताहिक लाक डाउन होने के कारण मंदिर पर आस्थावान जाकर पूजा नहीं कर पाएंगे। बता दें कि आसपास के जिलों में नाग देवता का कोई मंदिर न होने के कारण कई जनपदों के लोग इस मंदिर पर आकर पूजा करते हैं।
इस संबंध में दिबियापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि साप्ताहिक लाक डाउन होने के कारण किसी को भी मंदिर में जाकर पूजा करने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर के आसपास पुलिस बल तैनात रहेगा। पिछले दिनों औरैया के देवकली मंदिर के पुजारी के कोरोना संक्रमित मिलने के कारण यह सतर्कता बरती जा रही है।