फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   weapon factory caught

असलहा फैक्ट्री का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Tue, 06 Apr 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
weapon factory caught
डिब्बों में बंद बरामद पिस्टल व तमंचे - फोटो : AURAIYA
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र में चल रही असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन अंतरराज्यीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचे और पिस्टल बरामद किए हैं। मंगलवार को कोतवाली में एसपी अपर्णा गौतम ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि स्वॉट टीम प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक तारिक खान को सोमवार को अछल्दा क्षेत्र के पसैया रोड स्थित कांशीराम कालोनी में अवैध रूप से असलहे बनाने की सूचना मिली थी। इस पर दोनों टीमों ने वहां छापा मारकर सहायल थाना क्षेत्र के रेड़ा निवासी चरण सिंह, कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के मुबारकपुर निवासी विमल कुमार राजपूत तथा इसी थाना क्षेत्र के नौवनपुर्वा निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से छह देशी पिस्टल, दो कारतूस, एक तमंचा व कई अधबने तमंचे, असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर से असलहों को मंगवाकर उसकी आसपास के जिलों में सप्लाई भी करते थे। उन्होंने कई अन्य साथियों के नाम बताए हैं। जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है। चरन सिंह पर लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में अराजकतत्वों का जमावड़ा
पुलिस ने कुछ दिन पहले ही कांशीराम कालोनी से शराब बरामद की थी। इसके बाद भी पुलिस को असलहा फैक्टरी के संचालन की भनक नहीं लग सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कालोनी में अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed