फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water shortage at Kanchausi station

Auraiya News: कंचौसी स्टेशन पर पानी की किल्लत

Sat, 05 Jul 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Water shortage at Kanchausi station
रेलवे स्टेशन पर खराब हैंडपंप। - फोटो : आर्काइव
कंचौसी। उत्तर मध्य रेलवे के कंचौसी स्टेशन पर इन दिनों पानी का संकट गहराया है। यहां पर लगे 12 हैंडपंपों में आधे खराब पड़े हैं। इससे यात्रियों को पानी की समस्या होती है।
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी में करीब दर्जन भर हैंडपंप लगे हैं। मौजूदा वक्त में प्लेटफार्म एक और दो पर लगे हैंडपंप इन दिनों खराब हैं। कई हैंडपंपों पर आसपास घास और गंदगी फैली हैं। दो नंबर प्लेटफार्म पर लगा एक हैंडपंप 15 दिन से खुला पड़ा है। ऐसे में वह भी पानी नहीं दे रहा है। वहीं, स्टेशन पर पेयजल बूथों की हालत भी खराब है।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में भी पेयजल का यही हाल है। यहां पर लगे हैंडपंपों में कई खराब हैं। स्टेशन पर मेमू, ऊंचाहार, फरक्का आदि एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को पानी की काफी दिक्कत हो रही है। जब यात्री हैंडपंप पर पहुंचते हैं तो उनमें पानी नहीं निकलता। कंचौसी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि खराब हैंडपंपों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed