{"_id":"6a270e422f0764e2b603bcfd","slug":"water-filled-on-the-road-problem-due-to-blocked-drain-auraiya-news-c-211-1-aur1024-146234-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क पर भरा पानी, नाली बंद होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क पर भरा पानी, नाली बंद होने से दिक्कत
Tue, 09 Jun 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो -2- गंदे पानी से होकर गुजरता राहगीर। संवाद
सहार। कस्बे से कई गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर गंदा पानी भर जाने से राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
यह समस्या मां पातेश्वरी मंदिर मार्ग से पहले मदारी पूर्वा रोड पर बनी हुई है। सड़क पर लंबे समय से पानी जमा है। गंदे पानी भरा होने से पैदल निकलना मुश्किल है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई न होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बंद है। नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर भरा है इससे बदबू भी फैल रही है। लोगों ने बताया कि बरसात होने पर समस्या और अधिक बढ़ जाती है तथा सड़क पर कीचड़ फैलने से आवागमन प्रभावित होता है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है जबकि नाली की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है।
ग्रामीण पप्पू, आशिफ, प्रदीप कुशवाह, अंशु शर्मा, बबलू बाथम ने प्रधान किशन कुमार से मांग की है कि नाली की सफाई कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।