{"_id":"637a7cc4cb599a6a073a7348","slug":"wanted-to-grab-property-by-trapping-sister-in-law-in-love-auraiya-news-knp7293699193","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः भाभी को प्रेम में फंसाकर हड़पना चाहता था संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः भाभी को प्रेम में फंसाकर हड़पना चाहता था संपत्ति
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल। संवाद
- फोटो : AURAIYA
रुरुगंज (औरैया)। भूरा, भाभी गुड़िया को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी संपत्ति को हड़पना चाहता था। जब वह कामयाब नहीं हो सका तो उसने हत्या कर दी।
ग्रामीणों व परिजनों का कहना है कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पूर्वा पीताराम गांव निवासी गुड्डन देवी उर्फ गुड़िया दिवाकर (40) के पति विजय सिंह की दो साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दंपती के तीन बच्चे आकांक्षा, शिवा व शादीशुदा बेटी लाली है।
विजय की मौत होने के बाद गुड़िया बच्चों समेत गांव में रहने लगी थी। भूरा ने भाभी के अकेलेपन और मजबूरी का फायदा उठाने का कई बार प्रयास किया। जिसका वह हमेशा विरोध करती थी। इसी कारण उसने दूसरी शादी की थी। जिससे भूरा के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।
आरोपी परिजनों समेत घर से फरार
आरोपी भूरा अपनी भाभी गुड़िया के घर के बगल में ही रहता था। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था। हत्या के बाद आरोपी भूरा, उसकी पत्नी अपने चार साल बेटे और परिजनों समेत मौके से फरार है। जिनकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित
एसपी चारू निगम ने बताया कि प्रथमदृष्टया संपत्ति के विवाद में महिला की हत्या प्रतीत हो रही है। हत्या कर भागे आरोपी भूरा की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। मामले में साइबर टीम की भी मदद ली जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के पति राम प्रकाश ने पुरानी रंजिश के चलते कई बार हत्या करने की धमकी देने और रविवार को घर में किसी के नहीं होने पर पत्नी की चाकूओं से गोदकर हत्या करने की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।
--------------

घटना की जानकारी लेतीं एसपी चारू निगम। संवाद- फोटो : AURAIYA