{"_id":"7d2dbd1848746062f18181e0ca8e5508","slug":"villages-becoming-increasingly-dijitilaijeshn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों का तेजी से हो रहा डिजीटिलाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों का तेजी से हो रहा डिजीटिलाइजेशन
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया की सोच फर्जी है। यूपी के सीएम हाइटेक सोच रखते हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश के गांव का तेजी से डिजटलीकरण हो रहा है। इसी सोच के साथ कन्नौज में इंटरनेट हब की आधार शिला रखी गई है। विधान परिषद सदस्य प्रदेश के विकास में महती भूमिका निभातें है। इस क्रम में फर्रुखाबाद विधान परिषद सदस्य क्षेत्र से पार्टी ने पुष्पराज जैन को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। उनकी जीत विधान परिषद क्षेत्र में विकास की नींव रखेगी। ग्रामीण क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए आप अपने प्रत्याशी का सहयोग करें।
उक्त बात जिले के चुनावी प्रचार दौरे पर एमएलसी प्रत्याशी पुष्पराज जैन के समर्थन में देर शाम आए विधान परिषद सदस्य एवं राज्यमंत्री रामवृक्ष यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कही। शहर के भारतीय विद्यालय में अपनी बात कहते हुए राज्यमंत्री ने मोदी सरकार की डिजीटल इंडिया की सोच को फर्जी बताया। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विकास पुरुष की संज्ञा दी। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में विधान परिषद सदस्यों का अहम रोल है।
उन्होंने विधान परिषद प्रत्याशी पुष्पराज जैन के लिए ग्राम प्रधानों, निवर्तमान ब्लाक प्रमुखों व बीडीसी, विधायकों, जिला पंचायत सदस्यों व अध्यक्ष से मतदान करने की अपील की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, विधायक प्रदीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, कन्नौज विधायक अनिल दोहरे, सपा मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।