{"_id":"60bbbad68ebc3e5aa524e9b8","slug":"villagers-do-plantation-auraiya-news-knp6324247162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने लिया संकल्प, लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने लिया संकल्प, लगाए पौधे
विज्ञापन
गांव में पीपल का पेड़ लगाते युवा
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। मल्हौसी गांव के लोगों ने इस पर्यावरण दिवस पर 21 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया। गांव की प्रधान ने लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। प्रधान उर्मिला सिंह ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव को हरा-भरा करने में जुटी हैं। यहां 245 पीपल के पेड़ लोगों को संजीवनी दे रहे हैं।
शनिवार को प्रधान ने पंचायत सचिव शशिकांत मिश्रा के साथ गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पीपल का पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद गांव के लोगों ने काली मंदिर, मस्जिद, वेलनेस सेंटर, नवयुग इंटर कालेज के सामने व गांव के बाहर 30 पीपल के पौधे व 20 अन्य पौधों का रोपण किया। प्रधान ने बताया कि उनका मकसद आने वाली पीढ़ी को हरा-भरा गांव और स्वच्छ वातावरण देना है। 21 हजार पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक पीपल के पेड़ लगाए जाएंगे।
पौधरोपण में इन्होंने की भागीदारी
पीपल के पेड़ों को लेकर चर्चा में आने वाले इस गांव के लोग कोरोना काल में और जागरूक हो गए हैं। आने वाले समय में गांव के लोगों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए ग्रामीण आगे आ रहे हैं। पौधरोपण के दौरान मोहम्मद ताहिर हुसैन (हाफिज जी), विनय त्रिपाठी, सोवरन सिंह, गोपाल सोनी, सूरज प्रसाद, नीरज कोरी, प्रशांत गुप्ता, नंदराम सैनी, राज कुमार, कुश गुप्ता, संजय, मोहन, शनि कश्यप, संदीप गुप्ता, अशद आलम, अनवार खान, प्रमोद, राजू, रविंद्र कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
पौधरोपण नैतिक दायित्व: डीएम
औरैया। पर्यावरण दिवस पर डीएम सुनील कुमार वर्मा व एडीएम रेखा एस चौहान ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि सभी जिम्मेदारी समझ पांच-पांच पौधे जरूर रोपित करें। कहा कि पौधेरोपण करना नैतिक दायित्व है। इनका संरक्षण भी जरूरी है। वहीं एसपी अपर्णा गौतम, एएसपी शिष्यपाल सिंह ने भी कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया। (संवाद)