फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Videsh ki tarj par banengi Sadake

विदेशों की तर्ज पर बनेगी तीन सड़कें

Fri, 04 Dec 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Videsh ki tarj par banengi Sadake
औरैया। विदेशों की तर्ज पर अब जिले में भी वेस्ट प्लास्टिक से सड़कों के निर्माण की हरी झंडी मिली है। शासन के निर्देश पर पीडब्लूडी प्रांतीय खंड और निर्माण खंड ने तीन सड़कों का 12 किमी का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति के बाद एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। वेस्ट प्लास्टिक से बनी सड़क की गुणवत्ता ज्यादा अच्छी होती है। साथ ही इस पर पानी का असर भी नहीं होता है।
विज्ञापन

प्लास्टिक कचरे की समस्या से निपटने के लिए शासन ने अनूठी पहल की है। इस कचरे का उपयोग डामरीकरण के साथ करके सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे काफी हद तक प्लास्टिक के कचरे के निस्तारण से निजात मिल सकेगी। शासन ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रस्ताव मांगे थे। इसके चलते पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने एनएच-2 से निगड़ा बखरिया होते हुए मुरादगंज-फफूंद मार्ग 3.80 किमी, शेरगढ़ के किमी 313 से समरथपुर मार्ग दो किलोमीटर व निर्माण खंड से बिधूना सहार मार्ग 6.20 किमी मार्ग का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

गुणवत्ता में खरी उतरी हैं वेस्ट प्लास्टिक की सड़कें
औरैया। वेस्ट प्लास्टिक से निर्मित सड़कें गुणवत्ता के मानक पर खरी उतरी हैं। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रयागराज, कौशांबी, उन्नाव आदि जिलों में वेस्ट प्लास्टिक से सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है। गुणवत्ता की कसौटी में खरा उतरने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में यह व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई गई है। अवर अभियंता अमित शुक्ला का कहना है कि वेस्ट प्लास्टिक ऐसा मैटेरियल है जो जमीन की उर्वरा शक्ति को क्षीण कर देता है, पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। लेकिन सड़कों के निर्माण में इसका प्रयोग किया जाएगा तो सड़कों की गुणवत्ता अच्छी होगी। जिले में यह व्यवस्था पहली बार लागू हो रही है। वेस्ट प्लास्टिक से बनी सड़ दो साल तक खराब नहीं होती है। इसमें पानी का भी असर नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed