फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Varshika stood first in Giants Saheli's art competition

Auraiya News: जायंट्स सहेली की कला प्रतियोगिता में वरषिका रही अव्वल

Tue, 19 Sep 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Varshika stood first in Giants Saheli's art competition
औरैया। जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया सहेलियों की ओर मंगलवार को गोपाल इंटर कॉलेज में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 70 बच्चाें ने प्रतिभाग गया। जिसमें बच्चों ने प्राकृतिक दृश्य बनाकर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर वरषिका ने प्राकृतिक सौंदर्य से संबंधित कलाकृति बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ऐश्वर्या दूसरे व साक्षी तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य भारत कुमार गुप्ता को ग्रुप की अध्यक्ष पायल पोरवाल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मातिन किया। इस अवसर पर ग्रुप की सचिव पंकज प्रज्ञा, सुधा अग्रवाल, नीलम लोहिया, आशा गुप्ता, राधा पुरवार, अंजना गुप्ता, रश्मि पोरवाल, शोभना पोरवाल, राधा आर्य, राजू गुप्ता समेत सभी सहेलियां उपस्थित रहीं। (संवाद)
विज्ञापन


जायंट्स ग्रुप ने पौध रोपण कर हरित क्रांति का दिया संदेश
औरैया। जायंट्स ग्रुप औरैया की ओर से आयोजित सेवा सप्ताह के तहत इटावा रोड स्थित प्रार्थना नर्सिंग होम परिसर में पौध रोपण अभियान चलाया। इस दौरान डॉ. जीएन अग्रवाल ने कहा कि पौध रोपण बहुत ही पुनीत कार्य है। पौधों से मानव जीवन का सबसे ज्यादा लगाव होता है। पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और आक्सीजन से मानव का जीवन जुड़ा है। इससे पूर्व सोमवार को ग्रुप की ओर से तिलक इंटर काॅलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर ग्रुप के विपिन मित्तल, हरिनारायण अग्रवाल, भीमसेन सक्सेना, ज्ञान सक्सेना, डॉ गिर्राज अग्रवाल, रविभान सिंह, डॉ मनोज चौरसिया, रोहित अग्रवाल, आनंद पोरवाल, अनिल गुप्ता, नवनीत पुरवार, कुलदीप यादव, विनोद गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed