{"_id":"6349b1e3259a2a5feb1d766e","slug":"up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp723305532","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में उमड़ी भीड़ रात तक स्टेशनों पर डटे रहे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में उमड़ी भीड़ रात तक स्टेशनों पर डटे रहे परीक्षार्थी
विज्ञापन
भीड़ के बीच ट्रेन में चढ़ते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। जिले में पीईटी के लिए आने वाले हजारों यात्रियों की भीड़ गोमती और लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस से फफूंद रेलवे स्टेशन पर उतरी। यहां से झांसी और आगरा जनपदों को जाने वाले परीक्षार्थियों की भीड़ ट्रेनों में चढ़ने के लिए परेशान रही। इस दौरान आरपीएफ को भीड़ संभालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
रेलवे स्टेशन फफूंद पर आरपीएफ के थाना प्रभारी रजनीश राय और जीआरपी चौकी प्रभारी जयकिशोर ने ट्रेनों में जाने वाले परीक्षार्थियों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील करते रहे। अधिक भीड़ में ट्रेन के पायदान पर यात्रा न करने, अपने दस्तावेज, मोबाइल, और रुपयों को सुरक्षित रखने के लिए कहा।
इधर, आगरा के लिए जाने वाले अभ्यर्थी लखनऊ-आगरा इंटरसिटी और झांसी जाने वाले अभ्यर्थी कानपुर तक गोमती एक्सप्रेस से गए। गोमती एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस में भीड़ के कारण काफी अभ्यर्थियों ने ट्रेन छोड़ दी। काफी अभ्यर्थियों ने ट्रेन के पायदान पर लटक कर यात्रा की।
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस भीड़ और चेन पुलिंग के कारण दो मिनट के बजाय 15 मिनट खड़ी रही। ट्रेन लगभग सात बजकर 20 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची और सात बजकर 35 मिनट पर रवाना हुई।
ट्रेनों पर चढ़ने और उतरने के दौरान हुई परेशानी को लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। वहीं कुछ परीक्षार्थी ट्रेन छूटने पर देर रात आने वाली अन्य ट्रेनों का प्लेटफार्म पर इंतजार करते रहे।

ट्रेन आते ही प्लेट फार्म पर पहुंचे परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : AURAIYA