फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP Board will issue admission letters online

यूपी बोर्ड ऑनलाइन जारी करेगा प्रवेश पत्र

Fri, 24 Feb 2017 11:40 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 24 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
UP Board will issue admission letters online
Exam
यूपी बोर्ड इस बार परीक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र दे रहा है। साथ ही स्कूलों को भी प्रवेश पत्र भेजे जाएंगे। प्रवेश पत्र में कई तब्दीलियां की गई हैं। इस बार प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड होगा। इसके जरिए परीक्षार्थी के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जा सकेगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद आधुनिकीकरण की ओर है। इस बार से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रवेशपत्र देने की तैयारी की गई है। यह पायलट प्रोजेक्ट है। इस बार परीक्षार्थियों पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कराने का दबाव नहीं होगा। इन्हें संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों को प्रेषित किया जा रहा है। ऑफलाइन एडमिट कार्ड भी जिलों में भेजे जा रहे हैं। प्रवेश पत्र में कई तब्दीलियां की गई हैं।
विज्ञापन


इसमें परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, विद्यालय, परीक्षा केंद्र, संकाय आदि के विवरण के साथ ही क्यूआर कोड भी दर्ज है। इसे स्कैन करने पर परीक्षार्थी के बारे में पूरी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। इससे परीक्षार्थी की जगह सॉल्वर का परीक्षा कक्ष में बैठना मुनासिब नहीं होगा। डीआईओएस चंद्रप्रताप ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed