फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two women got scorched due to current

Auraiya: खेत में लगे तारों में दौड़ रहा था करंट, दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी, CHC में कराया गया भर्ती

Sat, 04 Mar 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 04 Mar 2023 11:21 PM IST
सार

अछल्दा कोतवाली क्षेत्र में खेत में लगे तारों में दौड़ रहे करंट से दो महिलाएं झुलस गईं। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में लगे तारों में किसान ने करंट दौड़ा रखा था।

विज्ञापन
Two women got scorched due to current
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा कोतवाली क्षेत्र में खेत के चारों ओर लगे करंट दौड़ते तार की चपेट में आकर दो महिलाएं झुलस गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। जहां से एक को सैफई रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा कि अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए तार लगाए गए थे और महिलाएं शौंच के लिए खेत पर गई थीं। अछल्दा थाना क्षेत्र के इटैली निवासी श्याम तारा और वंदना सुबह गांव के बाहर खेतों पर गई थी। इसी बीच पास के खेत में लगे तार छू जाने से वह झुलस गई।
विज्ञापन

महिलाओं का शोर सुन पास के खेत में मौजूद किसान दौड़े, तो जानकारी हुई कि खेत के चारों ओर लगे तार में करंट दौड़ रहा था। इस पर दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. गौरव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद वंदना को सैफई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed