{"_id":"68c5b58c0220d340180c9a32","slug":"two-parties-fight-in-front-of-police-video-goes-viral-auraiya-news-c-211-1-aur1019-131481-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
Sat, 13 Sep 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
-पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट व गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।
वायरल वीडियो अजीतमल तहसील के सामने का बताया जा रहा है। जिसमें पुलिस के एक दरोगा सहित कई अन्य कर्मी दिखाई दे रहे हैं। दो पक्षों में मारपीट के दौरान पुलिस कर्मी बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके से शिव कांत तिवारी उनके बेटे कौस्तुब निवासी अशोक नगर बाबरपुर, अंकित तिवारी पुत्र विनय तिवारी निवासी बनारसीदास, ऋषि दुबे पुत्र शेष नारायण दुबे निवासी अंबेडकर रोड, विद्या नगर व सचिन यादव निवासी सुरायदा को पकड़कर शांतिभंग में चालान किया गया है।