Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two granted bail in SC/ST Act case

Auraiya News: एससी/एसटी एक्ट मामले में दो को मिली जमानत

Sun, 15 Nov 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two granted bail in SC/ST Act case
औरैया। अजीतमल कोतवाली के गांव नियामतपुर निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर दी थी कि 13 अप्रैल 2026 को उनका बेटा विपिन कुमार खेत में फसल की कटाई कर रहा था।
विज्ञापन

आरोप था कि उसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया आजाद नगर निवासी दीपू उर्फ अमित कुमार और सचिन दुबे खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके बेटे को पीटने लगे। शुक्रवार को मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी निर्दोष हैं। बताया कि घटना के दिन वादी के बेटे विपिन कुमार व आकाश कुमार ने दीपू उर्फ अमित दुबे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की थी, जिसमें उसका हाथ टूट गया था। इस संबंध में थाना अजीतमल में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मुकदमे को क्रॉस केस बनाने और दबाव डालने के लिए यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने दीपू उर्फ अमित कुमार और सचिन दुबे को जमानत दे दी।
विज्ञापन


मारपीट के मामले में आरोपियों को कोर्ट से राहत
औरैया। बिधूना निवासी हिमांशु कस्बा के भरथना रोड पर बाइक मरम्मत की दुकान किए है। सात अगस्त 2025 को कन्नौज स्थित थाना सौरिख क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी रोहित यादव, प्रशांत यादव और अन्य अज्ञात लोग अपनी बाइक ठीक कराने आए थे। मरम्मत के बाद जब वादी ने पार्ट्स और मेहनताना के रूप में 500 रुपये मांगे, तो विपक्षी केवल 100 रुपये देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं, बाइक चढ़ाने का प्रयास किया और मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। साथ ही चार पहिया वाहन से एक्सीडेंट करने की धमकी भी दी गई थी। शुक्रवार को मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। न्यायालय ने रोहित यादव और प्रशांत यादव को 25-25 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र तथा समान धनराशि की एक जमानतगीर दाखिल करने पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed