{"_id":"69b018b2388b000af3078628","slug":"two-express-trains-stopped-due-to-vehicle-stuck-on-track-gate-not-closing-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1450922-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक पर फंसा वाहन, फाटक बंद न होने से रुकीं दो एक्सप्रेस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक पर फंसा वाहन, फाटक बंद न होने से रुकीं दो एक्सप्रेस ट्रेनें
Tue, 10 Mar 2026 06:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। ट्रेनों के लगातार आवागमन से कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार दोपहर फाटक देर से खुला। इससे फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। लगभग 45 मिनट तक फाटक बंद रहने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
जब जाम खुला तो ट्रैक पर वाहन फंसने से दोबारा फाटक बंद न हो सका। इससे महानंदा व संभलपुर एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की इस रेलवे क्रॉसिंग दोपहर 12:26 बजे बंद हुई। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक फाटक नहीं खोला गया। इस कारण अछल्दा-फफूंद व बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 16 मिनट तक फाटक बंद रहने के बाद फाटक लगभग 12:42 बजे खोला गया। फाटक खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। इससे बड़े वाहन अपनी जगह से भी नहीं हिल सके और ट्रैक बाधित हो गया।
इस दौरान इटावा से कानपुर की तरफ जा रही संभलपुर एक्सप्रेस को फाटक बंद न होने पर दो मिनट के लिए स्टेशन पर रोकना पड़ा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक कांस्टेबल व आरपीएफ ने फाटक को 12:55 बजे बंद कराया और तब ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके बाद दोबारा 1.08 मिनट पर फाटक खोला गया। इससे फिर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
इससे इटावा से कानपुर की तरफ जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस को छह मिनट तक आउटर पर रोका गया। आरपीएफ कांस्टेबल ने मशक्कत कर ट्रैक से वाहन हटवाकर 1:15 बजे फाटक बंद कराकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कराया।