{"_id":"668ee07777372a76eb0c92d4","slug":"two-cars-collide-on-bundelkhand-expressway-one-dead-two-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1006-114233-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो कारें टकराईं, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो कारें टकराईं, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक कार में पीछे से दूसरी कार टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, दो अन्य घायल हैं।
जनपद महोबा के करबई थाना क्षेत्र निवासी अविनाश पालीवाल (23) पुत्र राजेंद्र पालीवाल अपने दो अन्य दोस्त जावेद व विमल के साथ दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखकर लौट रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र की जालौन सीमा पर कार आगे चल रही कार से टकराते हुए पलट गई। हादसे में अवनीश पालीवाल कार से बाहर सड़क पर जा गिरा। सिर में काफी चोट आई। अन्य साथी भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने तीनों घायलों को औरैया के 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अविनाश पालीवाल को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि घटना जालौन जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आती है। लेकिन घायलों को औरैया अस्पताल ले जाया गया था। इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
कबरई के प्रतिष्ठित पत्थर व्यापारी का था पुत्र
औरैया। कबरई के मोहल्ला विवेक नगर निवासी पत्थर व्यापारी राजेन्द्र पालीवाल का 23 वर्षीय बेटा अविनाश उर्फ छोटू पालीवाल जवाहर नगर निवासी अपने दोस्त विमल सिंह व राजेन्द्र नगर निवासी जावेद के साथ कार से दिल्ली गए थे। बुधवार सुबह दिल्ली से वापस लौटते समय बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर औरैया के पास इनकी कार आगे जा रही कार से टकरा गई। हादसे के दौरान अविनाश पालीवाल कार के बाहर सड़क पर गिर गया। प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र की मौत की जानकारी होते ही परिवार औरैया आए।