{"_id":"697a01671206fc0f31021f5a","slug":"two-bike-riders-injured-after-colliding-with-a-bicycle-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1408530-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साइकिल से टकराकर दो बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साइकिल से टकराकर दो बाइक सवार घायल
Wed, 28 Jan 2026 06:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अलीगढ़ से कानपुर की ओर जा रहे बाइक सवार सामने आई साइकिल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
अलीगढ़ के शाहजहांपुर दिल्ली गेट निवासी जितेंद्र शर्मा (50) व साबिर अली (45) बाइक से कानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर-इटावा हाईवे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे बाबा होटल के सामने अचानक साइकिल आ गई। इससे तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर साइकिल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोग एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहां हादसे की जांच करने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को वहां से हटा दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर भेजी थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)