फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two accused of theft in exhibition caught and sent to jail

Auraiya News: प्रदर्शनी में चोरी के दो आरोपी पकड़कर भेजे जेल

Fri, 22 Aug 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 22 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft in exhibition caught and sent to jail
बिधूना। प्रदर्शनी में चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर नकदी व चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही। कस्बे के बेला रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर परिसर में अटल बिहारी वाजपेई प्रदर्शनी में चार दिन पहले चोरों ने झूले की मोटर व 58 हजार रुपये पार कर दिए थे। पुलिस ने जनपद लखीमपुर खीरी थाना पडुआ के गांव मल्लेबेहड़ निवासी मतलूम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए थे। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने कस्बा स्थित आईटीआई के पीछे से मोहल्ला नवीन बस्ती निवासी अंशू गुप्ता, रामू राठौर का गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना को कबूल लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मोटर के पुर्जे व 2500 रुपये बरामद कर लिए। आरोपियों ने बताया कि घटना में कस्बे के किशोरगंज निवासी करन, भरथना रोड निवासी अंकित यादव शामिल थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें इटावा जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed