फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck overturned uncontrollably, jammed for three hours

बेकाबू होकर पलटा ट्रक, तीन घंटे जाम

Mon, 26 Sep 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned uncontrollably, jammed for three hours
ऐरवाकटरा। गाजियाबाद से लोहे के पाइप लेकर कानपुर जा रहा ट्रक ऐरवाकटरा सीएचसी के पास सड़क पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे से बिधूना रोड पर जाम लग गया। तीन घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला।
विज्ञापन

जमालपुर सहार निवासी चालक वीरसिंह ने बताया कि वह शनिवार को गाजियाबाद से लोहे के पाइप लेकर कानपुर के लिए निकला था। रविवार दोपहर ऐरवाकटरा सीएचसी से थोड़ा आगे बिधूना रोड पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ट्रक मालिक ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से हटवाया। इस दौरान कन्नौज व छिबरामऊ जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचौसी। कस्बे में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में अतिथियों को सुनने पहुंची भारी भीड़ के कारण भीषण जाम लगा रहा।
कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आए थे। उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भीड़ सड़कों पर आई। इधर वाहनों का काफिला सड़कों पर आने से रेलवे क्रॉसिंग रोड, लहरापुर रोड, झींझक रोड और दिबियापुर रोड पर लंबा जाम लगा रहा।

जाम में नेताओं के साथ अधिकारी और अन्य जिलों से ड्यूटी पर आए पुलिस कर्मी भी फंसे रहे। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर यातायात सामान्य कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed