फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trees standing in the middle of the road are also becoming the reason for the accident

सड़क के बीच खड़े पेड़ भी बन रहे हादसे की वजह

Tue, 14 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trees standing in the middle of the road are also becoming the reason for the accident
बेला कस्बे में सड़क पर खड़े पेड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
बेला। बिधूना-बेला मार्ग पर सड़क के बीचों बीच खड़े पेड़ हादसे की वजह बनते जा रहे है। शुक्रवार सुबह रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में सड़क पर मौरंग उतार रहे ट्रक के अलावा पेड़ भी वजह माने जा रहे हैं। चार मौतों के बाद से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों से सड़क के बीच में खड़े पेड़ों को हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कानपुर के बिठूर से गंगा स्नान कर लौट रहे कार सवारों को विपरीत दिशा से आई औरैया डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दो महिलाओं समेत चार की जान चली गई थी। इस हादसे की मुख्य वजह सड़क के एक लेन पर मौरंग उतार रहा ट्रक बताया गया। वहीं क्षेत्रीय लोग सड़क के बीच में खड़े पेड़ों को भी हादसे की वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा बीपी अग्रवाल व एआरएम आरएस चौधरी मौके पर पहुंचे थे। दोनों ही अधिकारियों ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक शमी का पेड़ कटवाया। क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि दो वर्ष पूर्व तिर्वा रोड से बिधूना रोड तक लगभग चार किमी की सड़क फोरलेन की गई। लेकिन 15-20 पेड़ सड़क के बीचोंबीच व किनारे पर खड़े छोड़ दिए गए। जिससे अक्सर हादसा होते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार जाटव ने बताया कि राजकीय ठेकेदार द्वारा वन विभाग को पत्र भेज कर पेड़ हटवाने के लिए कहा गया है।

बीच सड़क पर खड़े पेड़। संवाद

बीच सड़क पर खड़े पेड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed