फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train,civic,auraiya

ट्रेनों में आरक्षण फुल, यात्री परेशान

Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
train,civic,auraiya
दिबियापुर (औरैया)। दिवाली के बाद नौकरीपेशा लोगों का अपने कार्यस्थल पर लौटने का सिलसिला शुरू है। जबकि छठ पर्व को लेकर जिले में नौकरी करने वाले पूर्वांचल व बिहार के लोग अपने घर जाने को तैयार हैं। इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहा है। तत्काल में आरक्षण के लिए भी रात से ही यात्री आरक्षण केंद्र पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर घर आए लोग भाई दूज के बाद अपने कार्यस्थल पर लौट रहे हैं। वहीं पूर्वांचल व बिहार क्षेत्र के लोग छह पूजा त्योहार पर अपने घर जाना चाहते हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन फफूंद पर बने आरक्षण केंद्र पर सुबह से ही यात्रियों की लाइन लग जाती है। तत्काल आरक्षण भले ही 11 बजे होते हैं। मगर तत्काल आरक्षण कराने वाले यात्री रात से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आते हैं। रेलवे स्टेशन फफूंद के रेल कर्मियों के अनुसार अगले लगभग एक सप्ताह तक फफूंद में रुकने वाली ट्रेनों में आरक्षण फुल चल रहा है।
विज्ञापन

तत्काल आरक्षण शुरू होने के कुछ मिनटों के बाद ही ट्रेनों में तत्काल आरक्षण की सीटें फुल हो जा रहीं हैं। भीड़ अधिक होने के कारण जीआरपी के सिपाहियों को बुलाना पड़ा। इस समय लंबी दूरी की यात्रा के लिए केवल आरक्षित स्पेशल ट्रेनें ही संचालित होतीं हैं। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट मान्य नहीं होता है। इसके कारण यात्री खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed