फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train

सवा दो माह बाद पहुंची पहली ट्रेन, आरक्षण कराकर 29 यात्रियों ने छोड़ी यात्रा

Mon, 01 Jun 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
train
दिबियापुर (औरैया)। लॉकडाउन के चलते सवा दो महीने बाद सोमवार को सुबह फफूंद रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन पहुंची। 90 मिनट पहले पहुंचे यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्लेटफार्म पर जाने दिया गया। इस दौरान यात्रियों के हाथ और सामान को भी सैनिटाइज किया गया। पहले दिन यहां से 161 यात्रियों ने आरक्षण कराया था, इनमें 132 यात्रियों ने ही यात्रा शुरू की, 29 ने यात्रा नहीं की। वहीं, 15 यात्री ट्रेन से उतरे।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:08 बजे 02419 अप स्पेशल ट्रेन पहुंचने का समय था। इसके चलते स्टेशन परिसर के बाहर लगे बैरियर से कई मीटर दूर तक सुबह 7:30 बजे से ही यात्रियों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बैरियर पर टीटी बाबू कमलेश कुमार और उनकी टीम ने यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया।
विज्ञापन

इस बीच दूसरे रास्तों से प्लेटफार्म पर पहुंचे यात्रियों को बाहर करके थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। एक यात्री के शरीर का तापमान मानक से अधिक निकला। इस पर उसको थोड़ी देर बैठाया गया। बाद में दोबारा स्क्रीनिंग करने पर उसका तापमान सही निकला। इसके बाद ही उसे यात्रा करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि 161 यात्रियों ने ट्रेन में आरक्षण कराया था। परंतु 132 यात्रियों ने ही यात्रा शुरू की। 15 यात्री ट्रेन से उतरे। स्टेशन पर आरपीएफ एसआई गुड्डू भारती, चीफ बुकिंग सुपरवाइजर मनीष कुमार, जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार, सीएचसी दिबियापुर अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, फार्मासिस्ट अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed