{"_id":"620fe9b08a01c100543ba886","slug":"traffic-started-on-pipa-bridge-after-three-months-auraiya-news-knp6813741154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद पीपा पुल पर शुरू हुआ आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद पीपा पुल पर शुरू हुआ आवागमन
विज्ञापन
पटरे जोड़कर पूरा किया गया पुल। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। असेवा-धर्मपुरा यमुना नदी पर पीपा पुल बनाने का काम पूरा हो गया है। लेकिन इस साल यह कार्य निर्धारित समय से करीब तीन माह देरी से हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने पीपा पुल से बाइकों व चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया है। पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखा गया है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा असेवा-धर्मपुरा घाट के बीच हर साल 25 अक्तूबर तक पीपा पुल का निर्माण करा दिया जाता था। लेकिन इस बार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाने से पुल अपनी तय अवधि तक नहीं बन सका। ऐसे में सेंगनपुर, कैथौली, असेवा, अयाना समेत करीब 50 गांवों के लोगों को नेशनल हाईवे होते हुए चकरनगर जाना पड़ता था।
पीपा पुल न बनने से लोगों को 30 से 50 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर भी लगाना पड़ रहा था। इससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा था। स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने पुल सही करा दिया है। अवर अभियंता अनिल कुमार जाटव ने बताया कि दो पहिया व हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। भारी वाहनों के गुजरने पर रोक रहेगी।