{"_id":"6ad26f23bf8d67efdd0bb715","slug":"traders-occupy-farmers-verandas-auraiya-news-c-211-1-akb1003-153443-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किसानों के बरामदों पर व्यापारियों का कब्जा, मंडी में सीसीटीवी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किसानों के बरामदों पर व्यापारियों का कब्जा, मंडी में सीसीटीवी भी बंद
विज्ञापन
फोटो-41-मंडी समिति का निरीक्षण करते डीएम व एसडीएम। स्रोत: सूचना विभाग
औरैया। शुक्रवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। उन्हें धान की आवक और खरीद की स्थिति परखने के दौरान कई अव्यवस्थाएं मिलीं। जिलाधिकारी ने इन पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
मंडी के प्रवेश द्वार पर जाम लगा हुआ था। किसानों के उपयोग के लिए बने बरामदों को व्यापारियों ने बांस की जाली लगाकर घेर रखा था। भवन अनुरक्षण के कारण सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा गार्डों को प्रवेश द्वार पर आवागमन सुचारु रखने को कहा। उन्होंने मंडी परिसर में प्रतिदिन दो बार साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए। किसानों के बरामदों का उपयोग उनके हित में सुनिश्चित करने को कहा गया। मंडी में कुल आठ सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिनमें चार सुबह और चार रात की ड्यूटी करते हैं।
जिलाधिकारी ने मंडी की आय का ब्योरा लेने के लिए प्रपत्र सात, कैशबुक और बैंक स्टेटमेंट मांगे। सचिव मंडी हरि विलास ने बताया कि अभिलेख जांच के लिए मंडलीय कार्यालय भेजे गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर ब्रह्मानंद को चालू वित्तीय वर्ष के प्रपत्रों का मिलान करने को कहा। उन्हें स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बंद सीसीटीवी कैमरों को भी जल्द संचालित करने का आदेश दिया गया।