{"_id":"603a8b4a8ebc3ee93e12bdcf","slug":"tppper-utkarsh-house-road-repaired-auraiya-news-knp6145644103","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट टॉपर उत्कर्ष के घर की सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट टॉपर उत्कर्ष के घर की सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन
उत्कर्ष शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत करते प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारी साथ में ट?
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यूपी बोर्ड में प्रदेश की मेरिट में इंटर में तीसरा स्थान पाने वाले उत्कर्ष शुक्ला के घर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू हो गया। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उत्कर्ष शुक्ला के घर जाकर उनका स्वागत किया।
डॉ. अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना के तहत होनहार छात्र-छात्राओं के सम्मान में उनके घरों को जाने वाले मार्ग के सुधार कार्य व नाली की मरम्मत के लिए प्रदेश सरकार ने 70.59 लाख रुपये का बजट जारी किया है। औरैया के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी श्री गोपाल इंटर कॉलेज के छात्र उत्कर्ष शुक्ला ने इंटर बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान अर्जित किया था। इस पर गौरव पथ योजना में उनके घर जाने वाली क्षतिग्रस्त 700 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण शनिवार से शुरू हो गया।
इस कार्य के लिए शासन स्तर से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को कार्यदायी विभाग के जेई अरुण कुशवाहा, एई बीएम सिंह, ठेकेदार अमर सिंह ने दयालपुर बाईपास से ब्रह्मनगर जाने वाले मार्ग के निर्माण का काम शुरू कर दिया। जेई अरुण कुशवाहा ने बताया कि इस सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग भी होगी। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि विवेक त्रिवेदी भी मौजूद रहे।