फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tore the records by indecency with the lekhpal, report on three

औरैयाः लेखपाल से अभद्रता कर अभिलेख फाड़े, तीन पर रिपोर्ट

Fri, 22 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tore the records by indecency with the lekhpal, report on three
दिबियापुर। महिला की शिकायत पर जांच के लिए तैयापुर गए लेखपाल संग कनमऊ निवासी तीन लोगों ने मारपीट कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए थे। इस मामले में लेखपाल ने तीन के खिलाफ सरकारी अभिलेख फाड़ने एवं एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील बिधूना के कनमऊ क्षेत्र के लेखपाल अवनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 18 जुलाई को नन्ही देवी के प्रार्थना पत्र की जांच के लिए गांव तैयापुर जा रहे थे। रास्ते में गांव ललऊ का पुर्वा मजरा तैयापुर निवासी नरेंद्र यादव एवं छोटेलाल मिले। आरोपियों ने घेरकर जातिसूचक गालियां दीं। साथ ही सरकारी अभिलेख छीनने की कोशिश की। छीना झपटी में गांव तैयापुर का खसरा फाड़ दिया। ग्रामीण अनुज ने पीड़ित के साथ मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed