{"_id":"670c0467accc34be680613bb","slug":"tired-of-illness-an-old-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-auraiya-news-c-211-1-aur1002-117635-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
अछल्दा। बीमारी से तंग एक वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वृद्ध एरवाकटरा थाना क्षेत्र का निवासी था।
अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के सामने दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेन के सामने कूद कर वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। जब तक लोको पायलट ब्रेक लगा पाता तब तक वृद्ध के चिथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। शिनाख्त के बाद परिजनों ने बीमारी की वजह से आत्महत्या किए जाने की बात कही।
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के डाउन लाइन पर तुरुकपुर गांव के सामने शनिवार को करीब पौने 12 बजे नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एरवाकटरा थाना क्षेत्र के दोवामाफी गांव निवासी अमर सिंह (55) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज अनिलेश कुमार ने कपड़ों की तलाशी ली। इस दौरान जेब से मोबाइल मिला।
इस पर कस्बा इंचार्ज अनिलेश कुमार ने अमर सिंह के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमर सिंह सुबह साढ़े आठे बजे घर से टहलने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन की जा रही थी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल लोकेश नैन व राकेश कुमार ने शव को हटवाकर रेलवे ट्रैक को साफ करवाया। इस दौरान अजीमाबाद एक्सप्रेस 10 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही।
विज्ञापन
कस्बा इंचार्ज अनिलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा। अमर सिंह की पत्नी मां कुसुमलता देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि अमर सिंह एक साल से बीमारी से परेशान चल रहे थे। वह चौधरी जग्गी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राइवेट अध्यापक थे। थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर कस्बा इंचार्ज गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बीमारी से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात सामने आई है।