फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tin roof blown off due to cylinder explosion, panic caused by blast

Auraiya News: सिलिंडर फटने से टिन की छत उड़ी, धमाके से दहशत

Tue, 07 Apr 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tin roof blown off due to cylinder explosion, panic caused by blast
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर में सोमवार को एक छोटी सी लापरवाही ने संतोष कुमार निषाद के घर में तबाही मचा दी।
विज्ञापन

गैस पर चाय चढ़ाकर भूल जाने के कारण सिलिंडर ने पहले आग पकड़ ली और बाद में तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत पर पड़ीं टिन की चादरें उड़कर गली में जा गिरीं। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
दोपहर करीब तीन बजे संतोष की पत्नी उमा पहली मंजिल पर बनी रसोई में चाय चढ़ाने गईं थीं। चाय चूल्हे पर रखकर वह जानवर के बाड़े में चली गईं और बाहर लेटे पति को आगाह कर गई कि गैस देख लेना, लेकिन पति को नींद आ गई और पूरा परिवार चाय के बारे में भूल गया। आशंका जताई जा रही है कि चाय उबलकर बर्नर पर गिरी, इससे आग लग गई और सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इससे आसपास रखा सामान भी जलना लगा।
विज्ञापन

वहीं, कुछ देर बाद तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाका सुन परिवार मौके पर पहुंचा, वहां मंजर देख उनके होश उड़ गए। धमाके से घर की दीवारें चटक गईं और कमरे का सामान राख के ढेर में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर रखी टीन धमाके में उड़कर गली में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और निजी संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पाया। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घर में रखा सामान में नुकसान हुआ है। घटना के समय परिवार के लोग मौके पर न होने की वजह से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed