{"_id":"6522ecfadbd5edca9d0ca786","slug":"three-youths-injured-in-collision-between-two-bikes-one-referred-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3848-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक हुए घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक हुए घायल, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। बेला दिबियापुर मार्ग पर ब्लाक संसाधन केंद्र के सामने दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
रविवार शाम बिधूना के पुर्वा दीक्षित निवासी शिव प्रताप सिंह अपने मित्र मध्य प्रदेश निवासी प्रदुल के साथ दिबियापुर से बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सहार निवासी अभिषेक भी घायल हो गया। तीनों घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से शिव प्रताप को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
भिड़ंत के बाद काफी देर तक बाइकें बीच सड़क पर पड़ी रहीं। जिससे सड़क पर यातायात रुका रहा। पुलिस ने पहुंचकर दोनों बाइकें सड़क से हटवाईं। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे ऑटो खड़े होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। इधर, फफूंद दिबियापुर मार्ग पर राहगीर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अयाना निवासी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।