फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three brothers bathing in Yamuna

यमुना में नहाते तीन भाई डूबे

Sun, 07 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Sun, 07 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three brothers bathing in Yamuna
सीएचसी पहुंचे एसडीएम राजेंद्र कुमार व विधायक रमेश दिवाकर। - फोटो : Amar ujala
यमुना में नहाते समय डूब रहे चचेरे भाई को बचाने में दो सगे भाइयों की भी डूबने से मौत हो गई। तीनों भाई अपनी फुफेरी बहन की शादी में आए थे। इस हादसे से शादी की खुशियां दुख में बदल गईं।
विज्ञापन

इटावा जिले के थाना सहसों के गांव सिंडोस निवासी राजेश दिवाकर और उनका छोटा भाई बड़ेलाल उर्फ योगराज बीते सालों से बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर में रह रहे हैं। शनिवार को अयाना थाने के गांव असेवा निवासी राजेश के बहनोई लालमन की बेटी की शादी थी। हैंवरा इटावा से बारात आ रही थी। राजेश व योगराज का परिवार शादी में असेवा गया था।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे योगराज का बड़ा बेटा गोलू उर्फ  शिवम (13) व राजेश के दोनों पुत्र ऋतिक (16 ) व राज (17) गांव के पास बह रही यमुना नदी में नहाने चले गए। नहाते समय गोलू उर्फ शिवम डूबने लगा। उसे बचाने के लिए ऋतिक व राज भी यमुना में कूद पड़े। तीनों गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। यह देख बकरियां चरा रहे कुछ लोगों ने दौड़कर ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। गोताखोर राधे ने यमुना में छलांग लगाकर तीनों भाइयों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन आनन फ ानन तीनों को सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में एसडीएम राजेंद्र कुमार व सदर विधायक रमेश दिवाकर ने भी आकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

राजेश के घर के दोनों चिराग बुझ गए  
यमुना में डूबने से राजेश के दोनों बेटों की मौत हो गई। राजेश के घर के दोनों चिराग इस हादसे में बुझ गए। राजेश और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल में बच्चों की मां बेहोश भी हो गई। वहीं, चचेरी बहनें बार-बार भाईयों का हाथ पकड़कर उठाने की कोशिश करतीं। शायद मन में भी यही होगा कि अब वह किसकी कलाई में राखी बांधेंगी।

राजेश के दोनों बेटे ऋतिक व राज खुशी-खुशी परिवार के साथ अपनी बुआ की बेटी की शादी में गए थे। दोपहर बाद वह चचेरे भाई गोलू के साथ यमुना नहाने चले गए। गोलू को डूबता देख इन इन दोनों ने भी छलांग लगा दी और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, मगर यमुना में समाते चले गए और निकलने का मौका ही नहीं मिला। योगराज की दो लड़कियां व दो बेटे थे। जबकि राजेश के दो बेटे ही थे। राजेश के दोनों बेटे काल के गाल में चले गए। दोनों संतानों की मौत से राजेश व उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। उधर, चचेरी बहने रुबी व करीमा क भी अपने मृत भाइयों का हाथ पकड़कर उठाती तो कभी भइया-भइया कहकर चिल्लातीं। नजारा देख हर किसी की आंख नम थी।


पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं
असेवा निवासी लालमन की बेटी की शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रहीं थीं। खुशियां का माहौल था। आज बारात आनी थी तो सभी रिश्तेदार घर में ही थे। अचानक हुई घटना ने पल भर में शादी की खुशियां गम में बदल दीं। घर में कोहराम मच गया। घर के सभी लोग चिल्ला रहे थे। जो जैसी हालत में था, मौके की ओर दौड़ पड़ा। मौत की खबर सुनने के बाद सभी स्तब्ध रह गए। शादी की तैयारियां रोक दी गईं। घर के लोग व रिश्तेदार अजीतमल चले गए। वहीं, देर शाम तक बारात भी नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed