फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves targeted the stadium under construction, goods worth lakhs were stolen

Auraiya News: निर्माणाधीन स्टेडियम को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान पार

Fri, 03 Nov 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted the stadium under construction, goods worth lakhs were stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में बन रहे जिला स्तरीय स्टेडियम के हैंडओवर होने से पहले ही चोरों ने बुधवार रात को परिसर में एकत्र सामान को निशाने पर लिया। पवेलियन और स्टोर का ताला तोड़कर लाइटें, प्लास्टिक पेंट, केबल के बंडल सहित अन्य लाखों का सामान पार कर लिया गया। सुपरवाइजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच-पड़ताल की।
थाना क्षेत्र के भटौरा में करोड़ों रुपये के बजट से जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। स्टेडियम का निर्माण करा रही कंपनी के ठेकेदार नीतिश प्रताप सिंह कार्य की देखरेख में लगे हैं। थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी सुपरवाइजर प्रेम सिंह यादव ने पुलिस को सूचना दी। शिकायती पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि वह गुरुवार सुबह ग्राउंड में लगी घास की सिंचाई करने के लिए स्टेडियम गया था। तो उसे पवेलियन में लगा कांच का गेट खुला दिखा।
विज्ञापन

पवेलियन में लगी 20 एलईडी लाइटें नहीं मिलीं। स्टोर रूम का ताला टूटा पड़ा था। स्टोर रूम में रखी 20 लाइटें तथा 10 प्लास्टिक पेंट की बाल्टी और एक बड़ा कॉपर तार के केबल का बंडल व अन्य जरूरी सामान नहीं मिला। घटना की सूचना जिला क्रीड़ा अधिकारी व निर्माण देख रहे जेई तथा अन्य उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में हुई चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
- राकेश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed