फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves targeted four houses, failed in two

चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, दो में रहे असफल

Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted four houses, failed in two
घर में हुई चोरी की जानकारी देती महिला। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद। थाने से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने दो घरों से हजारों रुपये पार कर दिए। जबकि दो घरों में लोगों के जागने पर चोरी करने में असफल रहे। चोरी की जानकारी पर पूरी रात मोहल्ले के लोगों ने जागकर अपने घरों की रखवाली की। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि कोई स्मैकिया रहा होगा, शाम तक पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

फफूंद थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित मोतीपुर मोहल्ला निवासी विजय लक्ष्मी ने बताया कि सोमवार देर रात पुराने घर की तरफ से चढ़कर चोर नए घर में घुस आए। घर के सभी सदस्य एक कमरे में सो रहे थे। चोर दूसरे कमरे में रखी अलमारी से पचास हजार रुपये व एक पॉलिथीन में रखी रेजगारी चोरी कर ले गए। पॉलीथिन से गिरे कुछ सिक्के गेट के पास पड़े मिले। इसके बाद चोर पड़ोसी गजराज सिंह के घर में घुसे और झोले में रखे 1500 रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

विजय लक्ष्मी के घर के सामने रहने वाली कुंती देवी ने बताया कि वह रात को सो रही थीं। रात करीब डेढ़ बजे आंख खुली तो बेटे हार्दिक की चारपाई के पास एक व्यक्ति को खड़ा देखा। हिम्मत कर चोर-चोर चिल्लाकर उठीं तो वह भागने लगा। जब उन्होंने पास में रखा डंडा उसे फेंककर मारा तो वह छत से कूदकर भाग गया। इधर, मोहल्ले के चंद्रभान के घर में भी चोर घुस गए, लेकिन घर के सदस्यों के जाग जाने पर वह चोरी करने में असफल रहे और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल मचने पर मोहल्ले के सभी लोग जाग गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर यूपी 112 व फफूंद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चारों गृहस्वामियों से पूछताछ की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि कोई स्मैकिया रहा होगा। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। शाम तक पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed