{"_id":"65a42fb1dc1b7f5684083355","slug":"thieves-stole-goods-from-electronic-shop-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7534-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इलेक्ट्रानिक की दुकान से चोरों ने पार किया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इलेक्ट्रानिक की दुकान से चोरों ने पार किया सामान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कस्बा के दिबियापुर रोड स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान में छत के रास्ते शनिवार रात चोर अंदर दाखिल हो गए। जहां से दुकान में रखा 70 हजार रुपये का सामान पार कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।
कस्बा की गल्ला मंडी के समीप दिबियापुर रोड स्थित तुलसीपुर निवासी अभिषेक सिंह की जय मां दुर्गे इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर की दुकान है। घर में शादी होने पर दुकान दो दिन से बंद थी। अभिषेक रविवार को दुकान पर आए तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा हुआ था। सीढ़ी का गेट टूटा होने पर जांच पड़ताल की।
पीड़ित दुकान मालिक अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि चोर दुकान में रखी एलईडी, मिक्सी, पंखा समेत 70 हजार रुपये का सामान पार कर ले गए। मौके पर सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल करते हुए जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने का अश्वासन दिया। सीढ़ी के टूटे गेट को देख पुलिस छत के रास्ते चोरों के दुकान के अंदर दाखिल होने की संभावना जताई। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चोरी मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।