फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves entered the house from the back, stole cash and jewellery

Auraiya News: घर के पीछे से दाखिल हुए चोर, नकदी व जेवरात समेटे

Sun, 09 Jun 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house from the back, stole cash and jewellery
औरैया। मुरादगंज कस्बा समीप चपटा गांव में शुक्रवार रात चोर एक मकान के पीछे खेत के रास्ते पहुंचे। जहां खिड़की जाली काटकर चोर घर में दाखिल हो गए। यहां अंदर कमरों की तलाशी करते हुए नकदी व जेवरात समेट ले गए। शनिवार तड़के परिवार के सदस्यों को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

ऊंचा चौकी अंतर्गत चपटा गांव निवासी कौशल सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि शुक्रवार रात पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था। चोर घर के पीछे अन्नू अवस्थी के खेत से होकर मकान के पास पहुंचे। जहां घर की खिड़की की जाली को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। कमरे से 60 ग्राम सोना, 250 चांदी व 8500 रुपये की नकदी समेट ले गए।
विज्ञापन

जाते समय चोर गांव निवासी मजीद खा के ट्यूबवेल के पास रुके। जहां खाली सूटकेस को छोड़कर चले गए। तड़के परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो सामान बिखरा देख चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर दी गई है। पूरे मामले में अजीतमल कोतवाली पुलिस गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्य जुटाते हुए क्राइम सीन पर नजर डाली गई। वहीं परिजनों से की गई पूछताछ में घर में कुछ दिन पहले वायरिंग होने का जिक्र किया। वहीं कुछ लोगों पर संदेह भी जताया गया है। अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed