{"_id":"676851a937e310e5d70f26de","slug":"there-will-be-no-entry-of-heavy-vehicles-for-12-hours-from-9-am-in-the-morning-there-will-be-relief-from-jam-auraiya-news-c-211-1-aur1002-120248-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सुबह नौ बजे से 12 घंटे रहेगी भारी वाहनों की नो एंट्री, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सुबह नौ बजे से 12 घंटे रहेगी भारी वाहनों की नो एंट्री, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
फफूंद। कस्बा में बाईपास होने के बाद भी भारी और हल्के वाहनों के अंदर से होकर गुजरने पर आए दिन लोग जाम की दिक्कत से जूझते हैं। जाम से निजात के लिए नगर पंचायत ने कस्बे में दो स्थानों पर बूम गेट लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक रोक लगा दी है। इसके बाद बूम गेट खोलकर भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा।
फफूंद कस्बे के बाहर से दिबियापुर, अछल्दा, बिधूना, औरैया, पाता जाने के लिए कई साल पहले बाईपास बनाया गया था। इसके बाद भी ट्रैक्टर, डीसीएम, लोडर, पिकअप बाईपास से न जाकर कस्बा के अंदर से होकर गुजरते हैं। सड़क कम चौड़ी होने की वजह से आए दिन नाला से नुमाइश मैदान तक भारी जाम लगता है। जिससे लोग बेहद परेशान थे।
स्कूली छात्र छात्राओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। वहीं दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती थी। कस्बा में जाम की स्थिति खत्म करने के लिए नगर पंचायत ने नुमाइश मैदान और नाला के पास अलग अलग दो हाइट गेज लगाए हैं। जिनके लगने के बाद कस्बे में ट्रक ट्रैक्टर, डीसीएम, लोडर, पिकअप आदि वाहनों की सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक प्रवेश बंद रहा करेगा। हाइट गेज लगने से लोगों को अब जाम की दिक्कत से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
‘ जाम से निजात के लिए बड़े वाहनों का दिन में प्रवेश बंद करने के लिए दो एंगल लगाए गए हैं। इनके बूम सुबह नौ बजे से शाम नौ बजे तक नो एंट्री के दौरान बंद रहेगा। बूम बंद करने और खोलने के लिए नगर पंचायत द्वारा एक कर्मचारी भी तैनात किया गया।’
- मोहम्मद अनवर, नगर पंचायत अध्यक्ष फफूंद